यूपी में शुरू हुआ पोस्टर वाॅर

गोरखपुर। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस अभी से चुनावी तैयारियों में जुट गई है। दरअसल यहां पर वर्ष 2017 में विधानसभा का चुनाव होना है। जिसके लिए प्रशांत किशोर कांग्रेस के लिए रणनीति बनाने में लगे हैं। कांग्रेस, भाजपा, बसपा, सपा जैसे दल अपने राजनीतिक प्रचार के लिए पोस्टर्स को माध्यम बना रहे हैं। ऐसे में यहां पर पोस्टर वाॅर प्रारंभ हो गया है। इन दिनों दबंग फिल्म के अभिनेता सलमान खान की स्टाईल में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पोस्टर तैयार किया गया है।

जिसमें राहुल गांधी प्रदेश को 27 साल तक लूटने और लोगों के अत्याचारों को मिटने का दावा करने की बात कर रहे हैं। इन पोस्टर्स में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सरकार को दंगाईयों और बाहुबलियों की सरकार तक कहा गया है। भाजपा के प्रदेश प्रमुख पर भी तंज कसे गए हैं। उन्हें वैमनस्य फैलाने वाला बताया है।

कांग्रेस के जिला महासचिव ने अनवर हुसैन ने कहा है कि प्रदेश में अच्छे शासन के लिए कांग्रेस ही विभिन्न दलों का विकल्प है। अन्य दलों के कार्यकाल में किसान मुश्किल में रहे, लोगों को लूटा गया। ऐसे में कांग्रेस ही जनता को न्याय प्रदान करेगी। 

Related News