अनार मे सौ से अधिक समस्याओं से लडने की शक्ति होती है। वैसे तो अनार एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। स्वादिष्ट होने के साथ ये पौष्टिक भी होता है। इसलिये अगर आप अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाना चाहते है तो आप भी इसका इस्तेमाल कर सकते है। अनार के अन्दर लाल रँग के दाने होते है जिनमे विटामिन सी के साथ ए की मात्रा अधिक होती है इसके साथ ही एँटीआक्सिडेट वसा तथा कैल्शियम की मात्रा भी पायी जाती है। अनार के छिलको पीस ले इसमे शहद और गुलाब जल मिलाए और चेहरे पर लगाए चेहरा निखर उठेगा। अनार के रस को चेहरे पर लगाने से कील मुहाँसे नही आते और झुर्रियाँ भी नही आती। अनार का जूस शरीर मे खून की कमी को दूर करने मे सहायक होता है ।गर्भवती महिलाओ के लिये अनार का जूस बहुत फायदेमँद होता है और शारीरिक रूप से कमजोर बच्चा होने की सम्भावना नही रहती।