वन रैंक वन पेंशन की मांग करने वाले पूर्व सैनिकों को खदेड़ा

नई दिल्ली : राजधानी के जंतर मंतर पर स्वाधीनता दिवस के ऐन पहले पूर्व सैनिकों ने वन रैंक वन पेंशन की मांग को लेकर आंदोलन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने मांग की कि पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन दी जाए। जब पूर्व सैनिक शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज़ उठाकर विरोध कर रहे थे तो इस दौरान पुलिस ने बलपूर्वक इन्हें क्षेत्र से हटा दिया। पुलिस बल बुजुर्ग पूर्व सैनिकों को धकेलते और खींचते हुए पुलिस वैन में ले गया और फिर उन्होंने महिला पूर्व सैनिकों और इनके परिवार की महिलाओं और महिला समर्थकों को भी हटाया। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारियों ने इनकी पिटाई भी की।

भूख हड़ताल पर बैठे पूर्व सैनिकों ने यहां से हटने से मना कर दिया मगर उन्हें बलपूर्वक हटा दिया गया। उल्लेखनीय है कि दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पूर्व सैनिकों को हटा दिया गया। यहां पूर्व सैनिक भूख हड़ताल पर बैठे थे। यहां से अन्य लोगों को हटाया जा रहा है। गौरतलब है कि यहां करीब 6000 जवानों को नियुक्त किया गया। इस दौरान सुरक्षा बल दिल्ली के कोने-कोने पर नज़र रखे हुए हैं। 

Related News