पोलिंग बूथ पर भाजपा केंडिडेट का भाई बंदूक के साथ गिरफ्तार

नई दिल्ली । उत्तरप्रदेश मेें जहां पहले दौर का मतदान चल रहा है वहीं भाजपा के प्रमुख नेता संगीत सोम के भाई गगन सोम को पकड़ लिया गया है। गगन सोम पर वोटिंग के तहत पोलिंग बूथ पर पिस्टल ले जाने का आरोप लगाया गया है। पोलिंग बूथ पर हथियार ले जाने के बाद अब सोम से पूछताछ की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 9.30 बजे सरधना सीट के पोलिंग बूथ पर गगन सोम गए तो उन्हें पुलिस ने रोक लिया।

जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास पिस्टल बरामद हुई। पुलिस ने सोम को पकड़ लिया। अब सोम से पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि चुनाव के दौरान लाइसेंसी हथियार नहीं मिलना चाहिए। यदि हथियार मिलता है तो फिर उसे पुलिस को जमा करवाना होता है। मिली जानकारी के अनुसार गगन सोम केवल पिस्टल के साथ घूम रहे थे

हालांकि अभी गगन सोम से पूछताछ की जा रही है। मगर उनके विरूद्ध किसी तरह का प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। सोम के खिलाफ इसे गंभीर मामला माना जा रहा है क्योंकि चुनाव के पहले सभी के लाईसेंसी हथियार बरामद कर लिए जाते हैं।

चुनाव प्रत्याशी अर्थी पर सवार, राम नाम सत्य से हो रहा प्रचार

महाचुनाव - महाकवरेज 2017 : UP में पहले चरण के लिए मतदान शुरू, 15 जिले की 73 सीट पर वोटिंग

SP प्रत्याशी पर लगा आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

 

 

 

Related News