पुलिस कब्जे में नकली सिक्कों का धंधेबाज

नई दिल्ली :  पुलिस ने नकली सिक्कों के धंधेबाज स्वीकार लूथरा को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस पूछताछ में लूथरा ने इस बात को मंजूर कर लिया है कि उसने न केवल नकली सिक्कों को बनाया है वहीं बाजारों में चलाने के साथ ही देश के कई राज्यों में सप्लाय करने का भी गौरखधंधा उसके द्वारा किया जाता रहा है।

पुलिस ने बताया कि लूथरा को मोहन गार्डन क्षेत्र से गिरफ्तार करते हुये 17 हजार रूपये से अधिक के नकली सिक्कों को बरामद किया गया। बरामद सिक्कों में पांच व दस रूपये के सिक्के शामिल है। पुलिस के अनुसार लूथरा की दो माह से तलाश थी, लेकिन हर बार वह पुलिस को चकमा देता रहा।

बताया गया है कि लूथरा बीते 19 वर्षों से नकली सिक्के बनाने और सप्लाय करने के धंधे में है। पुलिस के अनुसार लूथरा और उसका भाई उपकार मिलकर धंधा करते रहे है।

50 दिन ख़त्म भी नही हुए और यहां धड़ल्ले से चल रहा नए नकली नोट छापने का काम

Related News