भारत का ही हिस्सा है POK : जीतेन्द्र सिंह

नई दिल्ली : भारत द्वारा आज कश्मीर मसले पर यह स्पष्ट कर दिया गया कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। इस दौरान यह भी कहा गया कि भारत का एक ही एजेंडा है वह पाक अधिकृत कश्मीर को पाकिस्तान से वापस हासिल करेगा। इस आशय को लेकर राज्यमंत्री जीतेन्द्र सिंह ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख के बयानों का जवाब दिया। पाकिस्तान को दो टूक जवाब दे दिया गया है कि पाकिस्तान से भारत पाक अधिकृत कश्मीर वापस ले लेगा। इस दौरान कहा गया कि जम्मू  कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।

उन्होंने कहा कि इस पर विचार किया जा रहा है कि इसे किस तरह से भारत के साथ जोड़ा जाए। जिस जमीन पर पाकिस्तान 65 सालों से अपना राज जमा रहा है वह भारत का है। इसे भारत वापस लेगा। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने कहा था कि कश्मीर का मसला कभी समाप्त न होने वाला मसला है। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का सैन्य बल आतंरिक और बाहरी हर खतरे का सामना कर सकता है। इसके उत्तर में राज्यमंत्री ने अपनी बात रखी। 

Related News