PM की CM को जन्मदिन की बधाई व CM का थैंक्यू, दोनों ट्विटर से

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी बधाई मिली है | जवाब में मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया | अखिलेश को  प्रधानमंत्री ने ट्विटर के जरिये बधाई देते हुए लिखा "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई ! आप हमेशा दीर्घायु और स्वस्थ रहें !"

इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री को ट्वीट किया "आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी, जन्मदिन की शुभकामनाओं हेतु आपका बहुत बहुत धन्यवाद !" उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूर्व में लगातार तीन बार सांसद भी रह चुके हैं और आज उनका 41वां जन्मदिन है | प्रदेश में जगह-जगह उनकी सालगिरह के लिए आयोजन किये जा रहे हैं |

Related News