मार्च के आखिरी में मोदी जाएंगे तीन देशों की यात्रा पर

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही अपने तीन देशों की विदेश यात्रा पर रवाना होने वाले है। मार्च के आखिरी में उनका बेल्जियम, अमेरिका और सउदी अरब जाने का कार्यक्रम है। यात्रा के प्रथम चरण में पीएम 30 मार्च को बेल्जियम के लिए रवाना होंगे। वहां उनका एक दिवसीय कार्यक्रम है। एक दिन के प्रवास के दौरान वो राजधानी ब्रसेल्स में भारतीय-यूरोपीय शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

नई दिल्ली में यूरोपीय संघ के राजदूत तोमज कोलोवस्की ने इसी दिसंबर में भारत को अपना अहम साझीदार बताया था। ब्रसेल्स के बाद वो वॉशिंगटन जाएंगे, जहां 31 मार्च को प्रधानमंत्री परमाणु सुरक्षा शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।

उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम मोदी की वॉशिंगटन में पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ से भी मुलाकात हो। वापसी में वो सउदी अरब के राजधानी रियाद होते हुए भारत पहुचेंगे। क्षेत्रीय राजनीति के मौजूदा हालात को देखते हुए रियाद की यात्रा को अहम माना जा रहा है।

Related News