कई मसलों पर हुई चर्चा, सीमा विवाद पर किया विचार

शियान : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय चीन यात्रा के अंतर्गत आज शियान पहुंचे। जहां चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने यहां पैगोड़ा मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से विश्वास मजबूमत करने के साथ भारत और चीन की सीमाओं पर शांति काबिज रखने पर चर्चा की, मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच काफी चर्चा हुई। जिसमें चीनी राष्ट्रपति ने बीजिंग से अलग की चर्चा की है। यही नहीं राजनीतिक, आर्थिक, आतंकवाद, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधार और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्य के तौर पर भारत को सामने रखने और अन्य तरह के अंतरराष्ट्रीय मुद्दे शामिल हैं, दोनों देशों के नेताओं के बीच हुई चर्चा को लेकर विदेश सचिव एस जयशंकर ने मीडिया को 90 मिनट चली शिष्टमंडल स्तरीय वार्ता को लेकर कई जानकारियां प्रदान की।

aराजनीतिक क्षेत्र में उन्होंने विश्वास को मजबूत करने की जानकारी दी, मिली जानकारी के अनुसार राजनीतिक और सीमा मसले पर चर्चा होने के बाद आर्थिक मसलों पर भी चर्चा की गई। यही नहीं वैश्विक रूप से सामने आ रही आतंकवाद की चुनौति को लेकर भी दोनों देशों ने एक दूसरे से चर्चा की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी चिनपिंग के बीच शिखर स्तरीय बातचीत की गई। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच जटिल सीमा विवाद और चीन द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आधारभूत संरचना परियोजना पर भी चर्चा की गई।

 

 

 

Related News