जीत के बाद महागठबंधन ने मनाया जश्न, लालू की बेटी ने साधा मोदी पर निशाना

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में महागठबंधन जीत की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में महागठबंधन खेमे में उत्साह बना हुआ है। गठबंधन के नेताओं द्वारा पटाखे फोड़कर जश्न मनाया जा रहा है तो एक दूसरे को गुलाल लगाया जा रहा है। यही नहीं इस दौरान मिठाईयां बांटने की तैयारियां की जा रही हैं। महागठबंधन के जीत की ओर बढ़ने के बाद लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिहार की जनता का जो अपमान किया गया था उसका बदला बिहार ने ले लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार बिहार में महागठबंधन के आगे बढ़ने के बाद महागठबंधन के नेताओं में जोश छा गया। नीतीश कुमार अपनी पार्टी और महागठबंधन के नेताओं से मिले। इस दौरान पार्टी कार्यालयों के बाहर कार्यकर्ता पटाखे चलाते रहे। कार्यकर्ताओं ने फिर नीतीश कुमार गीत गुनगुनाकर सभी में उत्साह बिखेरा। जनता द्वारा संकेत दिया गया कि ढोल नगाड़ा बजाकर राजद कार्यकर्ता झूमते रहे। जनता दल यूनाईटेड के दफ्तर में भी उत्साह का माहौल रहा।

समस्तीपुर जिले से राजद कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर लालू यादव के घर पहुंचे। राजद कार्यकर्ता अपने साथ जिंदा मछली लेकर भी अपने उत्साही प्रदर्शनों में पहुंचे। बिहार में माना जाता है कि जिंदा मछली देखना बेहद शुभ होता है। बिहार में महागठबंधन की जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से चर्चा की। जिसमें उन्होंने भाजपा पर तंज कसे और असहिष्णुता पर भाजपा को घेरा। 

Related News