राष्ट्रीय राजधानी में खुशनुमा मौसम

दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार की सुबह सुहावनी रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। 

भारत मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि दिन में कुछ इलाकों में आसमान में बादल छाने और हल्की बारिश होने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 64 प्रतिशत दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। 

दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Related News