एक ही दिन दो जगह सिलेंडर ब्लास्ट, 6 लोगों की मौत, 33 घायल

नई दिल्लीः दिल्ली में सोमवार के दिन सिलेंडर फटने की खबर दो जगहों से आ रही है और दोनो जगह लोंगों के घायल होने की भी खबर है। और साथ ही आस-पास की जगह भी इससे प्रभावित हो गई है। इसमें सिलेंडर फटने कि पहली खबर आश्रम चौक के पास सनलाइट काॅलोनी इलाके की है।

यहां पर सिलेंडर ब्लास्ट से लगी आग में तीन लोगों की मौत हो गई और 22 लोग घायल हो गये।  घटना स्थल पर राहत और बचाव अभियान जारी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू कर लिया है और इसके साथ ही दूसरी खबर भी दिल्ली से है।

दूसरी घटना गांधीनगर से है यहां एक इमारत में सिलेंडर के फटने की खबर है इस हादसे में 11 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। इन दोनों घटनाओं में 6 लोगों की मौत हो गई तथा 33 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related News