उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में फटा बादल, 8 जवान लापता, 4 लोगों की मौत

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के मालवा के समीप शिव मंदिर के क्षेत्र के पास प्राकृतिक आपदा कहर बनकर धरती पर टूटी। हालात ये थे कि क्षेत्र में बादल फटने से बाढ़ आ गई। मिनटों में लोग बहने लगे। साथ ही कई भवन ढह गए। बाढ़ के चलते कुछ लोग लापता हो गए।

लापता लोगों में करीब 8 जवान हैं। दूसरी ओर 4 लोगों के शव को जब्त कर लिया गया है। माना जा रहा है कि एक महिला काली नदी में बह गई। यह नेपाली महिला थी।

यह महिला डबलिंग नामक गांव के समीप फंसी हुई थी। महिला को लेकर नेपाल की पुलिस और एपीएफ को जानकारी दे दी गई है। आपदा प्रबंधन को लेकर एसएसबी राहत कार्य में लगी है। क्षेत्र में आईजी, डीआईजी सहित 11 वीं बटालियन के अधिकारी मौके पर पहुॅंच गए हैं।

उत्तर बिहार में बाढ़ से हालत चिंताजनक, 11 की मौत

नेपाल में बादल फटने से बाढ़ का कहर, अभी तक 55 की हुई मौत

उत्तराखंड में बारिश से हाल बेहाल, कई नदियाॅं बह रही हैं खतरे के निशान से ऊपर

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में बादल फटने से बने बाढ़ के हालात

 

 

 

 

 

Related News