15 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला वृद्ध

इक्वाडोर ​: क्या ऐसा हो सकता है कि प्राकृतिक आपदा आ जाने पर मलबे के बहुत नीचे कोई इंसान दबा हो और फिर करीब तेरह दिनों तक जीवित निकल आए। मगर ऐसा हुआ है। यह ईश्वरीय चमत्कार हुआ है इक्वाडोर देश में। जी हां, यहां पर भीषण भूकंप आ गया था। भूकंप के चलते कई भवन जमींदोज़ हो गए थे। इन भवनों में कई लोग दब गए थे। जिसमें एक 72 वर्षीय व्यक्ति भी फंस गया था।

आपदा होने के बाद राहत और बचाव दल ने अपना काम प्रारंभ कर दिया। इसके बाद भी कुछ लोग मलबे में दबे रहे गए। इसके बाद दल के खोजबीन की लेकिन कुछ लोगों का पता नहीं चल सका लेकिन इसके करीब 15 दिन बाद बचाव दल को इस व्यक्ति के मलबे में दबे होने का संकेत मिला। जिसके बाद राहत दल ने इस व्यक्ति को निकालने का कार्य प्रारंभ कर दिया।

इस व्यक्ति को बाहर निकाल दिया गया और फिर इसे चिकित्सालय में भर्ती कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि 17 अप्रैल को इक्वाडोर में पश्चिमी समुद्र तट के समीप 7.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आ गया था। इस भूकंप के चलते बड़े पैमाने पर डिज़ास्टर हुआ। भूकंप को लेकर सूनामी की चेतावनी भी दी गई थी। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया था। 

Related News