पेंटागन ने जताई भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता की संभावना

वाॅशिंगटन : अमेरिकी रक्षा विभाग जिसे पेंटागन भी कहा जाता है। का ध्यान भारत के पठानकोट में हुए आतंकी हमलों की ओर गया है। हालांकि पेंटागन ने हमले के बाद भी भारत और पाकिस्तान के बीच चर्चा की आशा जताई है। उनका कहना था कि इस बात की संभावना है कि दोनों ही राष्ट्र आपसी चर्चा से विवादों को हल कर लेंगे। इस तरह की बात भारत और पाकिस्तान के रिश्तों पर निर्भर है।

पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक द्वारा भारत और पाकिस्तान के मध्य हुए विवाद को लेकर आशावादी संकेत दिए हैं। कुक ने भारत के रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर द्वारा कुछ समय पेंटागन में गुजारे जाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के रक्षा संबंध अच्छे हैं। भारत और पाकिस्तान ऐसी स्थिति में भी बातचीत कर रहे हैं हम उसकी सराहना करते हैं।

Related News