मोर के पंख को घर में रखने से होंगे बहुत से फायदे

देववाहिनी तन्त्र में मोर के पंखों का विवरण दिया गया है। समस्त शास्त्रों, ग्रंथो, वास्तु एवं ज्योतिष शास्त्र में मोर के पंख को महत्त्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। घर में मोर पंख ऐसे स्थान पर लगाएं जहां से वह आसानी से दिखाई देता रहे। मोर के पंख घर में रखने का बहुत महत्त्व है इसका धार्मिक प्रयोग भी है।     मोर पंख बहुत से देवताओं का प्रिय आभूषण है जैसे भगवान श्री कृष्ण, श्री गणेश और कार्तिकेय जी। विद्या की देवी सरस्वती मां का वाहन होने के कारण विद्यार्थी वर्ग में अपनी पुस्तकों के भीतर मोर पंख रखने की प्रथा है। मोर भगवान कार्तिकेय का भी वाहन है। कार्तिकेय देवताओं की सेना के सेनापति हैं, लेकिन उन्होंने वाहन के रूप में मोर को चुना।    घर में मोर पंख को रखने से शुभता का संचार होता है तथा सुख-समृद्धि और लक्ष्मी कृपा प्राप्त होती है।   घर के वातावरण में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं और सकारात्मक शक्तियां सक्रिय होती हैं।    सांप मोर पंख से भय खाते हैं क्योंकि मोर का प्रिय आहार है सांप। अत: सांप उस स्थान में नहीं जाते जहां उन्हें मोर या मोर पंख दिखाई देते हैं।    जो व्यक्ति सदैव अपने पास मोर पंख रखता है उस पर कोई अमंगल नहीं मंडराता।    मोर पंख से बने पंखे को घर के अंदर ऊपर से नीचे फहराने से घर की आसपास की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है।   मोर पंख को सिर पर धारण करने से विद्या लाभ प्राप्त होता है।   घर के दक्षिण-पूर्व में मोर पंख लगाने से बरकत में बढ़ौतरी होती है व अकस्मात दुख नहीं आते।   मनचाहा पैसा कमाने के बाद भी अगर पैसा नहीं टिकता तो घर में मोर पंख लगाएं।   अपने बच्चे को सुपर इंटैलिजेंट बनाने के लिए श्री कृष्ण को मोर पंख चढ़ाकर बच्चे के स्टडी टेबल पर स्थापित करें। 

Related News