देहरादून : उत्तराखंड में राजनीतिक गतिरोध के बीच अपनी सरकार को बचाने के प्रयास में लगे मुख्यमंत्री हरीश रावत को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके तहत उनके काफिले पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया तो दूसरी ओर उन्हें काले झंडे भी दिखाए गए। इस दौरान कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की गई। वे एक समारोह में भागीदारी करने जा रहे थे। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के गुंडों द्वारा फ्लाईओवर के नीचे से पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले पर पथराव कर दिया। उनका कहना था कि इस तरह की बातें भारतीय जनता पार्टी की निराशा को दर्शाता है। भाजपा राजनीतिक सद्भाव भूल चुकी है।