पठान लाल बत्ती पे नहीं रुकते

पठान अपने स्कूटर पे जा रहा था, रास्ते में एक आदमी ने लिफ्ट मांग ली।

आगे लाल बत्ती थी पठान ने बड़ी तेजी से स्कूटर निकाल दिया पीछे बैठा आदमी डर गया।

आदमी: पठान जी, लाल बत्ती थी।

पठान: हम पठान है लाल बत्ती पे नहीं रुकते।

फिर लाल बत्ती आई फिर निकाल दिया, आदमी और ज्यादा डर गया।

आदमी: पठान जी मरवाओगे क्या लाल बत्ती थी।

पठान: हम पठान हैं पठान लाल बत्ती पे नहीं रुकते।

आगे हरी बत्ती आई तो पठान ने जोर का ब्रैक मारा और वही रुक गया।

आदमी: पठान जी, अब तो चलो हरी बत्ती है।

पठान: अब्बे मरवाएगा क्या, उधर से कोई पठान आ रहा हुआ तो?

Related News