रियो की ओलंपिक पदक विजेता भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक को हरियाणा के 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' कैम्पेन का नया ब्रैंड एम्बैसडर बनाया गया है। इससे पहले परिणीति चोपड़ा इस कैम्पेन की ब्रैंड एम्बैसडर थीं। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक परिणीति अपने काम में बेहद बिजी रहती हैं और कैम्पेन के लिए वो ज्यादा समय नहीं निकाल पातीं, इसलिए उनकी जगह साक्षी को नया बैंड एम्बैसडर चुना गया है। साक्षी भारतीय महिला पहलवान हैं। हरियाणा के रोहतक जिले में मोखरा गांव की साक्षी ने हाल ही में रियो ओलंपिक 2016 में कांस्य पदक जीता है। भारत के लिए ओलंपिक पदक जीतने वाली वो पहली महिला पहलवान हैं।