टैक्टर ट्राली चौरियो का मुख्य सरगना भाजपा युवा मोर्चा नेता गिरफ्तार

पवई : पन्ना जिले भर मे विगत वर्षो मे हुई ट्रैक्टर ट्रॉली और बिजली के खंभे से तार चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने मे पन्ना पुलिस को मिली बड़ी सफलता। जिले के गुनौर, सलेहा, कल्दा थाना क्षेत्र मे दर्जनो ट्रैक्टर ट्रॉली के चोरी के अरोपी सत्ताधारी दल भारतीय जनता युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह बुन्देला उर्फ बबलू गिरफ्तार।

पुलिस मे मिली जानकारी के अनुसार पन्ना जिले और उसके आसपास बडी मात्रा टैक्टर ट्राली और बिजली के तार चोरी की वारदाते लंबे समय से हो रही थी। मुखबिरो से मिली सूचनाओं के गुन्नोर पुलिस ने भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह का दाया हाथ कहे जाने वाला युवा मोर्चा के नेता और इन वारदातों का मुख्य सरगना अरविन्द सिंह को पुलिस ने भारी दबाव के बावजूद शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस हिरासत मे लिए गये युवा मोर्चा के नेता ने रिमाड के दौरान कई चोरियो करना स्वीकार लिया है। वही चोरी के आरोप मे गिरफ्तार हुए युवा मोर्चा नेता से पन्ना भाजपा सकते मे है।

Related News