नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे के बाद पंकजा मुंडे ने की इस्तीफे की पेशकश

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य की मंत्री पंकजा मुंडे ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका और महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम आने के बाद मंत्री पद से अपने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं हो पाया है कि उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है या नहीं। मगर माना जा रहा है कि परली क्षेत्र में चुनावी मैदान में खराब प्रदर्शन के चलते उन्होंने इस्तीफे की पेशकश की है।

पंकजा मुंडे के इस्तीफे की पेशकश के बाद भारतीय जनता पार्टी और राज्य मंत्रिमंडल में हलचल तेज हो गई है। इतना ही नहीं अब मंत्रिमंडल में मंथन की स्थिति है। हालांकि अभी मंत्री पंकजा मुंडे की ओर से मीडिया में कुछ भी नहीं कहा गया है। गौरतलब है कि परली में पूरे 6 वार्ड में ही हार चुकी हैं।

BMC Election 2017: महाराष्ट्र में लहराया भगवा, कांग्रेस-NCP को लगा झटका

BMC चुनाव 2017: महाराष्ट्र में लहराया भगवा, कांग्रेस-NCP को लगा झटका

 

 

 

Related News