सदी के महानायक थे पंडित जवाहर लाल नेहरू

नई दिल्ली : बाल दिवस के अवसर पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी समेत कई शिक्षण संस्थानों में आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी व उनके जीवन के पहलुओ को याद किया गया. वक्ताओं द्वारा उनकी राष्ट्र के प्रति निष्ठा और अच्छे विचारो पर दृष्टि डाली गई.

इसके साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय इंदिरा गांधी कार्यालय में देश की प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में मनायी गयी, देश की कई जगहों पर उनकी जयंती को बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया. इस दौरान स्कूलों व कई जगह पर बच्चो के लिए खेल कूद की प्रतिस्पर्धा आयोजित कर उन्हें पुरुस्कृत भी किया गया.

नेताओ द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. कई नेताओ ने उन्हें सदी का महानायक बताया और उनके मार्ग आर चलने संकल्प भी लिया.

Related News