पाकिस्तान ने भारतीय महिला को वापस लौटाया

इस्लामाबाद : पाकिस्तानी सेना ने शुक्रवार को सद्भावना के तहत जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा गलती से पार करने वाली एक भारतीय महिला को भारतीय अधिकारियों को सौंपा है। पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि शमीम अख्तर नाम की महिला 25 अगस्त को चाकोटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा गलती से पार करके पाकिस्तान की तरफ चली गई थी। उन्होंने कहा कि सद्भावना के तहत पुंछ जिले के नाकरकोट गांव की निवासी शमीम अख्तर को संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया।

जम्मू में भारतीय सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुंछ सेक्टर में आज सुबह चक्कन दा बाग क्रासिंग प्वाइंट पर महिला को सौंपने की पुष्टि की। शमीम को शांतिपूर्ण तरीके से ऐसे समय सौंपा गया जब भारत और पाकिस्तान की सीमा सुरक्षा प्रमुख नई दिल्ली में नियंत्रण रेखा की स्थिति और सीमा पर तनाव कम करने पर चर्चा के लिए मुलाकात कर रहे हैं।

Related News