दीपावली के बाद पाकिस्तान ने की भारतीय सेक्टर्स में फायरिंग

जम्मू - कश्मीर। जम्मू कश्मीर के अलग - अलग सेक्टर्स में पाकिस्तान की ओर से सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है। इन क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से हैवी फायर किया जा रहा है। इतना ही नहीं पाकिस्तान की गोलीबारी में सांबा में एक लड़की की मौत हो गई है। पाकिस्तान की ओर से सीमा पार की जाने वाली फायरिंग का जवाब भारतीय जवानों द्वारा दिया जा रहा है। यहां पर सीमा सुरक्षा बल मोर्चा संभाले हुए है। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने अरनिया के साथ सांबा, नौशेरा, राजौरी सेक्टर्स में फायरिंग कर सीज़फायर का उल्लंघन किया है।

सांबा में सुबह 6.30 बजे से पाकिस्तान फायरिंग कर रहा है। जिसका जवाब भारतीय जवान दे रहे हैं। अरनिया, नौशेरा में भी सुबह 6.30 बजे से ही पाकिस्तान की ओर से फायरिंग की जा रही है। सीमा सुरक्षा बल द्वारा की जाने वाली फायरिंग में पाकिस्तानी सेना के रेंजर्स का भी खासा नुकसान हो रहा है।

सीमा पार पाकिस्तान में बसे गांवों में फायरिंग से चीख - पुकार मची हुई है। हालांकि वहां से अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। दूसरी ओर सीमा सुरक्षा बल की फायरिंग से पाकिस्तान की सेना घबराई लग रही है। पाकिस्तान की ओर से बौखलाहट में मोर्टार से भारतीय सीमा की ओर गोले दागे जा रहे हैं।

बांग्लादेश में 15 हिंदू मंदिरों पर हमला, उपद्रवियों ने फूंके हिंदूओं के घर

Related News