पाक नौका से 600 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद

गुजरात/अहमदाबाद: भारत की समुद्री सीमा में एक बार फिर अवैधानिक तरीके से प्रवेश करने वाली नौका को तटरक्षक बलों और नौसेना के अधिकारियों और सेन्यकर्मियों ने पकड़ लिया। इस दौरान जब नौका की जांच की गई तो इसमें करीब 600 करोड़ रूपए के मादक पदार्थ लदे पाए गए। बताया जा रहा है कि इन मादक पदार्थों में हेरोईन भी शामिल है। मामले में सेन्य बलों ने 8 पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ा है। उक्त नौका को पकड़ने के बाद किनारे लगाया गया। जिसके बाद आरोपियों से पूछताछ की गई। इस तरह की जब्ती गुजरात के पोरबंदर के निकट की गई। 
इस आॅपरेशन में भारत तटरक्षकों के जहाज संग्राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी नौका से लगभग 232 पैकेट हेरोईन की जब्ती की गई है। दूसरी ओर अधिकारियों ने नौका से मोबाईल, जीपीआरएस सिस्टम और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों द्वारा मामले को लेकर जांच जारी है। 
उल्लेखनीय है कि पहले भी भारतीय समुद्री सीमा में असंगत तरीके से नौका के प्रवेश करने और उसमें अचानक विस्फोट हो जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद से समुद्री सीमा की चैकसी बढ़ा दी गई। बीते कुछ वर्षों में आतंकियों द्वारा भी भारतीय समुद्री सीमा का उपयोग किया गया।

Related News