भारत-पाकिस्तान की सीमा सील करने पर चढ़ी चीन की त्योरियां

नई दिल्ली : भारत द्वारा वर्ष 2018 तक पाकिस्तान से सटी सीमाऐं सील कर दी जाऐंगी। यह निर्णय सरकार ने लिया है। सरकार इस दिशा में प्रयास कर रही है। इस दौरान चीन ने फिर से भारत की संप्रभुता पर हमला किया है। चीन के मीडिया विशेषज्ञ ने इस ममले में भारत की की आलोचना करते हुए कहा कि इसके कारण शांति प्रयास प्रभावित होंगे साथ ही चीन और भारत के संबंध में भी कड़वाहट आएगी।

मिली जानकारी के अनुसार चीन के विशेषज्ञों ने इस बात का दावा कि है कि उड़ी हमले के पीछे पाकिस्तान था इस बात के सबूत नहीं मिले हैं। शंघाई सोशल साइंसेज अकेडमी के इंस्टीट्यूट आॅफ इंटरनेशनल रिलेशन के स्काॅलर हू झियोंगे ने भारत के प्रयासों की निंदा की। दूसरी ओर उन्होंने कहा कि भारत का निर्णय तर्कों से अलग है।

चीन के मीडिया विशेषज्ञों ने कहा कि भारत सीमा सील करने की गलती कर रहा है, यदि ऐसा होता है तो भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर असर होगा साथ ही चीन और भारत के संबंध भी प्रभावित हो सकते हैं। इस मामले में यह कहा गया है कि भारत को इस तरह के कदम नहीं उठाने चाहिए।

Related News