अपनी बेटी की सहेली से निकाह करना चाहता था अधेड़ दानिश, नहीं मानी तो बलात्कार किया और...

इस्लामाबाद: कभी भारत की पुण्यभूमि का हिस्सा रहा पाकिस्तान आज महिलाओं के लिए नर्क बन चुका है। वहां महिलाओं का जीवन किस कदर मुश्किल हो चुका है, इसकी और बानगी सामने आई है। पाकिस्तान के लाहौर से 150 किमी दूर फैसलाबाद में रहने वाली एक लड़की पर उससे दोगुनी उम्र के उसकी सहेली के पिता ने ही निकाह के लिए जबरदस्ती की। जब लड़की ने इससे इंकार किया तो, आरोपी ने उससे अपने जूते चटवाए।

रिपोर्ट के अनुसार, फैसलाबाद में डेंटिस्ट की पढ़ाई कर रही एक लड़की से उसकी ही सहेली के पिता ने निकाह करने की इच्छा जाहिर की। लेकिन, जब लड़की द्वारा निकाह से इनकार कर दिया गया, तो आरोपी ने उसका बलात्कार किया। यही नहीं, आरोपी में इस दरिंदगी का वीडियो बनाकर लड़की को ब्लैकमेल भी किया। लड़की से कहा गया कि यदि उसने 10 लाख रुपए नहीं दिए, तो ये वीडियो इंटरनेट पर डाल देंगे। पीड़िता अपनी माँ संग फैसलाबाद में रहती है, जबकि उसके दो भाई ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। इस घटना का वीडियो मंगलवार से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की की पिटाई भी की जा रही हैं। वीडियो में पीड़िता का सिर और भौहें मुंडवा दीं गई हैं और उसे आरोपितों के जूते चाटने के लिए विवश किया गया। पुलिस ने बताया है कि उन्होंने मुख्य संदिग्ध आरोपित शेख दानिश, उसकी बेटी और पाँच अन्य संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया है।

प्राथमिकी में लड़की ने कहा है कि वो दानिश की बेटी एना की सहेली थी। लड़की के साथ उसके पारिवारिक संबंध थे। एना के पिता शेख दानिश ने उसे निकाह करने के लिए कहा था। मगर, लड़की और उसके परिवार ने निकाह करने से मना कर दिया। दानिश, पीड़िता के पिता की उम्र का था, जब ये बात उसने अपनी सहेली एना से कही तो वो भी भड़क गई। पीड़िता ने बताया कि निकाह से इनकार करने के बाद दानिश और उसके साथियों ने लड़की और उसके भाई की पिटाई की। 

पीड़िता ने बताया कि उसका सिर और उसकी भौएँ भी मुंडवा दी और इस पूरी घटना का वीडियो उतार लिया। इसके बाद दानिश उसे दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। इसका भी वीडियो बनाया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित ने उसका मोबाइल छीन लिया। उससे 5 लाख रुपए वसूले और 4 लाख 50 हजार के सोने के आभूषण भी छीन लिए। इसके बाद वीडियो वायरल की धमकी देकर उससे 10 लाख रुपए मांगे। पंजाब पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया है कि, 'पुलिस ने दानिश और उसकी बेटी सहित सात संदिग्धों को अरेस्ट कर लिया है और शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।'

सीसीटीवी फुटेज से हुआ जुर्म का खुलासा, थाने में दर्ज हुआ मामला

स्वच्छ शहर में फैल रही जुर्म की गंदगी, कहीं आपके साथ भी न घट जाए ऐसी घटना

प्रेमिका ने फोन पर बात करना किया बंद तो दुखी प्रेमी ने उठा लिया ये कदम

 

Related News