केंद्र का एक साल, विकास की कछुआ चाल!

भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा अपने कार्यकाल के एक वर्ष पूर्ण होने पर जमकर तैयारियां की जा रही हैं। इस दौरान मंत्रियों और नेताओं द्वारा अपनी योजनाओं का प्रचार - प्रसार करने की प्लानिंग भी की गई है। केंद्र सरकार जोर - शोर से एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को सभी के बीच पहुंचाने के लिए उत्सवी तैयारियां चल रही हैं।

मगर विरोधियों के तेवर भी कम नहीं हैं, वे इस विकास की चाल को कछुए की तरह बता रहे हैं। और कहा जा रहा है कि मन की बात करने वाले नरेंद्र मोदी अपने मन के विचारों को योजनाओं के सुंदर बुलबुलों में उड़ाकर जनता को लुभा रहे हैं।

 

Related News