एक ऐसा गांव जो समुद्र में बसा है

आपने बहुत सी नई बाटे सुनी होगी लेकिन ऐसी बात सुनी होगी की गॉव समुद्र ने बसा है दरअसल,  चीन में एक गांव ऐसा है, जो समुद्र पर बसा है। यहां तकरीबन 7,000 मछुआरे बसते हैं। स्थानीय इन्हें टंका कहकर संबोधित करते हैं। समुद्री मछुआरों का यह गांव, दक्षिणपूर्व चीन के फुजियान प्रांत में निंग्डे (Ningde) cशहर के पास तैर रहा है। टंका को 'जिप्सी ऑन द सी' नाम से भी जाना जाता है।

चीन में 700 ईस्वी में तांग राजवंश का शासन था। तब शासकों ने इस जनजाति के लोगों को इतना प्रताड़ित किया कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय किया। ये सिलसिला बदस्तूर जारी है। तब से ही इन्हें 'जिप्सीज ऑन द सी' कहा जाने लगा। टंका ने कभी आधुनिक जीवनशैली को नहीं अपनाया।  (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वक्त तीन दिन के चीन यात्रा पर हैं। इस मौके पर हम आपको चीन से संबंधित जानकारी दे रहे हैं।)

टंका के लोगों का जीवन पानी के घरों व मछलियों के शिकार में ही बीत जाता है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कैसे टंका के लोगों ने न सिर्फ तैरता घर बनाया, बल्कि लकड़ियों के बड़े-बड़े प्लेटफॉर्म तक बना लिए। 1300 से भी ज्यादा साल बीत गए, आज भी टंका अपने परिवारों के साथ परंपरागत मकानों में रह रहे हैं।

Related News