पामेला एंडरसन ने सगाई की अंगूठी को किया निलाम है

हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपनी सगाई की अंगूठी को निलाम किया है। यह अंगूठी उनके पूर्व पति रिक सॉलोमन ने उन्हे सगाई के समय दी थी। पामेला ने ऐसा इसलिए किया ताकि परमार्थ संस्थान को लाभ मिल सके। पामेला की सगाई की अंगूठी हीरे की है। इस अंगूठी की नीलामी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर से शुरू हुई है।

पामेला ने सगाई के बाद 2007 मे सॉलोमन से शादी की थी। लेकिन इनकी शादी ज्यादा दिनो तक नही चली दो महीने मे ये एक दूसरे से अलग हो गए। 2013 मे फिर से दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों एक बार फिर एक दूसरे को डेट करने लगे। 2014 मे इस बात की भी खबर आई थी कि दोनों ने एक बार फिर शादी कर ली है। दूसरी बार शादी करने के बाद भी ये लोग साथ मे नहीं रहे जुलाई मे दोनों अलग हो गये। 

 

Related News