शख्स ने सांप को हाथ से पानी पिलाया, वीडियो देखकर उड़े लोगों के होश

आजकल कई तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर छाये रहते हैं। अब इस समय भी एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक शख्स हरे रंग के प्यासे सांप को अपने हाथों से पानी पिलाता दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं शख्स की हथेली से पानी पीते नागराज का यह वीडियो हैरान कर देने वाला है और हमे यकीन है इस वीडियो को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे।

इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (Indian Forest Service) अधिकारी सुशांत नंदा (Susanta Nanda) ने ट्विटर पर शेयर किया है। इसी के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- ''गर्मी आ रही है। आपकी कुछ बूंदे किसी की जान बचा सकती है। अपने बगीचे में एक कंटेनर में थोड़ा पानी छोड़ दें, यह कई जानवरों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का एक विकल्प हो सकता है।'' शेयर किए जाने के बाद से अब तक इस वीडियो को 11.8k व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है- 'शख्स ने अच्छा काम किया, लेकिन मैं पानी पिलाने के लिए अपने हाथ के बजाय एक कप पानी का उपयोग करता और यह प्याला एक लंबी छड़ी के अंत में होता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- 'बहुत खूब, यह हमारे आसपास के हर जीवन को शामिल करने का एक शानदार तरीका है।' इसके अलावा एक ने लिखा है- 'पुण्य का काम है।' इस तरह कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है।

Video: रूस ने फेंका था बड़ा बम, यूक्रेनवालों ने पानी डालकर कर दिया डिफ्यूज

Video: आग से डिब्बों को बचाने के लिए धक्का देकर लोगों ने चला दी ट्रेन

रूस-यूक्रेन की जंग में जान बचाने के लिए 7 घंटे पैदल चली 80 साल की दादी

Related News