बेंगलुरू : यहां एक ओला कैब में बैठी महिला को जबरन सिगरेट पिलाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि कैब चालक ने महिला को सिगरेट पीने पर मजबूर किया था। जानकारी के अनुसार बीते दो दिनों पहले रात को एक महिला यात्री ओला कैब में बैठकर अपने घर जा रही थी। रास्ते में उसने अपना वाहन रोका और दुकान से सिगरेट खरीदकर लाया। इसके बाद उसने तो सिगरेट पी ही वहीं महिला यात्री को भी सिगरेट पीने के लिये मजबूर किया। बताया गया है कि ओला कैब चालक ने महिला से बेहूदा सवाल भी किये थे। रास्ते में सिगरेट पिलाने के बाद कैब चालक घर के बीच रास्ते में ही महिला को छोड़कर चला गया। हालांकि ओला कैब चालक द्वारा जबरन पिलाई गई सिगरेट संबंधी शिकायत तो महिला ने पुलिस से नहीं की है लेकिन उसने अब ओला या अन्य इस तरह की कैब में बैठकर सफर करने से तौबा जरूर कर ली है। . ओला कैब के ड्राइवर ने की विदेशी पर्यटक...