दिल्ली में आॅड - ईवन फाॅर्मूले की तैयारी फिर शुरू

नई दिल्ली: दिल्ली में एक बार फिर आॅड - इवन फाॅर्मूले को लेकर तैयारी की जा रही है। दरअसल राज्य में दिल्ली मेट्रो और डीटीसी को आॅड - ईवन फाॅर्मूले को लेकर तैयार कर लिया गया है। यही नहीं नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए दिल्ली सरकार पूछा एप तैयार कर ली गई है। लोगों को इस एप के माध्यम से कार पूलिंग की सुविधा दी जाएगी। परिवहन मंत्री गोपाल राय ने विभिन्न प्रबंधन की जानकारी भी दी।

डीटीसी ने आॅड- इवन हेतु तैयारी प्रारंभ कर ली है। दिल्ली में 555 रूटों पर डीटीसी की बस संचालित हो रही है। आॅड - इवन फाॅर्मूले के दौरान 346 रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। धौला कुंआ से 37 एक्स्ट्रा बसों का संचालन होगा।

उत्तम नगर से द्वारका और द्वारका से गुड़गांव हेतु 28 बसों का संचालन किया जाएगा। दरअसल रिंग रोड़ पर 9 स्थल बनाए गए हैं यहां पर शटल बसों का संचालन भी होगा। एप द्वारा व्यक्ति से करीब 5 किलोमीटर की दूरी तक कार पूलिंग करने वालों की जानकारी भी दी जाएगी। 

Related News