फिर जनसभा में किसान ने की आत्महत्या की कोशिश

विजयनगरम : विजयनगरम के पावर्तीपुरम मंडल में नर्सीपुरम के आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा आयोजित की गई जनसभा में किसान ने आत्महत्या का प्रयास किया। इससे कुछ देर की लिए सभा स्थल पर हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू द्वारा नीरू चीतू कार्यक्रम को लेकर एक जनसभा आयोजित की जा रही थी।

जिसमें मुख्यमंत्री उपस्थितों को संबोधित कर रहे थे। एक जनसभा के दौरान किसान ने आत्महत्या करने का प्रयास किया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। मंडल के चिभोजिलि गांव में किसान रामू क्षेत्र में कीटनाशक लेकर पहुंचा। जब मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित कर रहे थे इसी दौरान एक किसान ने कीटनाशक पी लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू ने आम सभा को रोक दिया और किसान को चिकित्सालय पहुंचाया गया। मामले में पुलिस कार्रवाई की गई। किसान को फिलहाल बचा लिया गया है लेकिन उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व ही आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के जंतर - मंतर में आयोजित की गई किसान आम सभा में राजस्थान के किसान गजेंद्र सिंह ने पेड़ से फंदा लटकाकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद मामला गरमा गया और आम आदमी पार्टी आरोपों से घिर गई।

Related News