अब बच्चे भी खाएंगे मजे से घर पर बनी नानखताई

नानखताई जो कि बच्चो को यह डिश काफी पसन्द आती हैं आप भी घर में कुछ इसी प्रकार की डिश बनाएं और अपने बच्चों को खुश करें। इसके टेस्ट से तो आप भी वाकिफ होंगे। लेकिन इसको खाने वालों को लगता है। कि शायद इसको घर पर बनाना काफी टेड़ी खीर है। लेकिन आपको बतां दे कि आप भी इसे बहुत ही आसानी से अपने घर में बना सकती हैं। तो चलिए जानते है इसे बनाने के तरीके के बारे में-

इसके लिए आपको मैदा- एक किलो, पिसी चीनी- 6 कटोरी, मक्खन- 6 कटोरी, बादाम- एक कटोरी, बारीक कटी हुई, पिस्ता- एक कटोरी, बारीक कटे हुए, केसर-2 चम्मच, और इलायची पाउडर- 2 चम्मच को एकत्रित करना होगा।

नानखताई बनाने के लिए आपको सबसे पहले मैदा को छानकर चीनी में मिलाएं और फिर मक्खन डालकर गूंथ लें। फिर मैदे की छोटे लोइयां बनाकर चपटे बिस्कुट बना लें। इनके ऊपर बारीक कटे बादामए पिस्ता व इलायची पाउडर छिड़कें। फिर ओवन ट्रे में बिस्किट सजाएं। अब पहले से ही 220-230 डिग्री सेल्सियस पर गर्म किए ओवन में ट्रे रखें और 15 मिनट तक बिस्किट बेक करें। वैसे आप चाहें तो नानखताई तवे पर या फिर नॉनस्टिक पैन पर भी सेंक सकती हैं। अब आपकी नानखताई एकदम तैयार है। ठण्डा होने पर आप इसे सर्व कर सकते हैं। 

समा के चावल का डोसा की डिश से करें अपने घर वालो को खुश

Related News