ये क्या! हाथी करता हैं यहां पर बाॅडी मसाज

मसाज पार्लर के बारे में तो आपने खूब सुना होगा और हो सकता है कि आप मसाज पार्लर जाते भी हों। मसाज पार्लर में अब तक आपकी मसाज या तो किसी लड़के या फिर किसी लड़की से ही कराई जाती है। लेकिन आज हम एक ऐसे पार्लर की बात कर रहे हैं। जिसके बारें मे शायद आपने कभी सोंचा भी नहीं होगा। जी हां यह एक ऐसा मसाज पार्लर है जहां पर मसाज कोई लड़का या लड़की नहीं बल्कि हाथी करता है। सुन कर आपको आश्चर्य तो जरूर होता होगा। लेकिन आपको बता दें की यह बिलकुल सच है।

दुनिया के कई देशों में मसाज बड़े ही अनोखे और डरावने अंदाज़ में की जाती है। जैसे की इंडोनेशिया में सांप और अजगर द्वारा होने वाली मसाज। इसके अलावा शायद यक़ीन ना करें पर थाईलैंड में 3000 किलो के भारी भरकम हाथियों के पैरों के द्वारा इंसानों की मसाज करवाई जाती है। जी हां यह मसाज पार्लर थाईलैंड में स्थित हैं खास बात यह है कि थाईलैंड में हाथियों से मसाज करने का क्रैज काफी फैला हुआ है। आपको बता दें की यहां पर हाथियों से मसाज जरूर होती है लेकिन ऐसे ही किसी भी हांथी से मसाज नहीं होती बल्कि प्रशिक्षित हाथियों से मसाज कराई जाती है। तो चलिए देखते हैं मसाज करते हुए हाथियों की कुछ तस्वीरें-

यह है दुनिया की सबसे खुबसूरत स्टीवर्ड्स, फोटो...

Related News