नीतीश ने लगाए भाजपा पर आरोप, फासीवाद बढ़ा रही भाजपा

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में बिगड़ी कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा है कि दिल्ली में जंगलराज कायम है, मगर देश में फासीवाद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अधीन दिल्ली पुलिस है लेकिन इसके बाद भी यहां कानून-व्यवस्था बदहाल हो रही है। उन्होंने इन सभी विवादों के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि देश की वर्तमान स्थिति बेहद अलग हो गई थी। बिहार मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों से चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की।

उनका कहना था कि वे उनके विचारों से असहमत हैं। उनकी नज़र में इसे देशद्रोह माना गया है। यह भी कहा गया है कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया के विरूद्ध किसी भी तरह का कोई सबूत नहीं मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे अपने विचार प्रकट करने का अधिकार रखते हैं। उनका कहना था कि आखिर क्या पूूंजीवाद और सामंतवाद के विरूद्ध आवाज़ उठाई जाती है तो फिर यह देशद्रोह होता है। जवाहरलाल नेहरू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हेया के विरूद्ध अब तक किसी तरह के सबूत क्यों नहीं मिल पाए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें अपने विचार प्रस्तुत करने का अधिकार है।

मुख्यमंत्री द्वारा यह कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी एक ओर संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करती है तो फिर दूसरी ओर आरक्षण को समाप्त करने की कोशिश भी करते है। इस तरह से समाजिक भेद पैदा होते हैं। हरियाणा में जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर कई तरह से सवाल किए गए। नीतीश कुमार ने कहा कि इसके लिए भारतीय जनता पार्टी की दोषी है। भारतीय जनता पार्टी ने जाटों को आरक्षण देने को लेकर वादा किया। यह भी कहा गया कि उसे पूर्ण किया जाना जरूरी है।

Related News