गडकरी ने किया कृषि क्षेत्र और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए काम करने का आग्रह

नई दिल्ली : सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने औद्योगिक घरानों से देश के समग्र विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र की प्रगति के साथ ही कृषि क्षेत्र और पिछड़े इलाकों के विकास के लिए भी काम करने का आग्रह किया है। 

सर्राफा मार्केट में फिर नजर आई सोने के दामों में बढ़ोतरी

देश की प्रगति के लिए आवश्यक है औद्योगिक विकास 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गडकरी ने शुक्रवार को यहां भारतीय उद्योग परिसंघ की राष्ट्रीय परिषद को संबोधित करते हुए कहा कि देश की प्रगति के लिए औद्योगिक विकास आवश्यक है लेकिन हमारी बड़ी आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए कृषि क्षेत्र में कैसे विकास लाया जा सकता है इसके लिए भी औद्योगिक घरोनों को काम करने की जरूरत है।

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारतीय तेल बाजार पर पड़ा विपरीत प्रभाव

स्थापित किए जा रहे हैं प्रशिक्षण केंद्र

इसी के साथ इसके अलावा पिछड़े क्षेत्रों को विकास भी सबकी जिम्मेदारी है इसलिए इस ओर भी ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास नई तकनीकी का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना है और इसके लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। औद्योगिक घराने इस काम में आगे आएंगे तो सरकार मदद करेगी। सरकार ऐसे तकनीकी प्रशिक्षण खोल रही है जिनके माध्यम से परंपरागत तकनीकी को मजबूत बनाकर लोगों का कौशल विकास किया जा रहा है। 

बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन दर्ज की गई गिरावट

ओमान की खाड़ी में हुई घटना के बाद तेल की कीमतों में हुई वृद्धि

पिछले कुछ समय के सबसे नीचले स्तर पर पहुंची थोक महंगाई दर

Related News