न्यूज़ीलैंड से भारत को मिला NSG के लिए समर्थन

नई दिल्ली : न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री जाॅन की भारत के तीन दिनी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत को न्यूक्लीयर सप्लायर्स ग्रुप में सदस्यता के मसले पर न्यूज़ीलैंड अपना समर्थन दे रहा है। न्यूज़ीलैंड भारत के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत के इस समूह में शामिल होने के महत्‍व को वें समझते है। न्यूज़ीलैंड रचनात्मक तरह से भारत की भागीदारी को लेकर की जाने वाली प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाता रहेगा।

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री जाॅन की के साथ दो पक्षों की चर्चा में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दोनों ही देश अपनी व्यापारिक साझेदारी को आगे बढ़ाऐंगे। दोनों देशों के बीच यदि फूड प्रोसेसिंग, डेयरी उद्योग, कृषि क्षेत्र आदि देशों में विकास की संभावनाऐं हैं। दोनों ही देशों में अच्छे आर्थिक संबंधो को बनाने पर ध्यान दिया जाता है।

न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री द्वारा कहा गया कि आतंकवाद के मसले पर दोनों ही देश मजबूती से एक दूसरे का साथ देंगे आरैर सहयोग करेंगे। बुधवार को न्यूज़ीलैंड के प्रधानमंत्री की का स्वागत राष्ट्रपति भवन में हुआ।

Related News