जारी हुआ डाॅ. कुमार विश्वास का नया वीडियो!

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी की महिला कार्यकर्ता ने आम आदमी पार्टी के सदस्य और लोकप्रिय कवि डाॅ. कुमार विश्वास पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मगर इस मामले में महिला द्वारा डाॅ. विश्वास से स्थिति स्पष्ट करने की मांग किए जाने से मामले में नया मोड़ आ गया। दूसरी ओर हाल ही में डाॅ. विश्वास का एक नया वीडियो जारी किया गया है। सोश्यल नेटवर्किंग साईट्स पर इस तरह का वीडियो सामने आने के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस वीडियो में दिखाया गया है कि मीडिया के सामने अपनी बात रखने से पूर्व एक व्यक्ति युवती के कान में कुछ कहना नज़र आ रहा है। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति युवती को क्या कहना है यह बात समझाता है। युवती उस व्यक्ति की बात को समझकर अपनी बात कह रही है। मामले में यह बात सामने आई है कि युवती ने खुद को जान का खतरा होने और भाजपा और कांग्रेस से संबंध नहीं होने की बात प्रमुखतौर पर कही।

हालांकि मामले को लेकर यह बात कही गई कि जो युवक महिला के कान में कुछ कह रहा है वह नोएडा कांग्रेस का पूर्व अध्यक्ष है। जिसे जगत अवाना के नाम से जाना जाता है। वह एक न्यूज़ पेपर भी संचालित करता है और नोएडा में उसकी एक शाॅप भी है। इस वीडियो में इस महिला द्वारा प्रेस को दी गई जानकारी के बारे में क्लिप्स हैं दूसरी ओर एक व्यक्ति इसके कान में कुछ कह रहा है।

महिला आयोग ने स्पष्ट किया रूख मामले को लेकर महिला आयोग द्वारा पत्रकारों से चर्चा कर जानकारी दी गई कि डाॅ. विश्वास को महिला आयोग द्वारा समझाया गया है। उसे बात करने के लिए कहा गया है। डाॅ. विश्वास अमेरिका जाने की तैयारी में हैं, मगर उन्हें महिला आयोग ने बात करने के लिए बुलाया है। दूसरी ओर महिला आयोग में बरखा सिंह और सदस्य जूही खान के बीच विवाद हो गया। जहां जूही खान ने डाॅ. विश्वास का व्यक्तिगत समर्थन किया वहीं बरखा सिंह ने कहा कि जूही इस तरह की बात करके आम आदमी पार्टी की सदस्य के तौर पर बात कर रही हैं।

Related News