प्रियंका-दीपिका का लावणी अवतार

संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी को लेकर दर्शको के मन में पहले ही काफी उत्सुकता है क्योकि यह एक ऐतिहासिक फिल्म है. फिल्म के बारे में जहां दर्शको को रोज नए अपडेट्स और जानकारी देखने को मिल रही है. हाल ही में फिल्म से दीपिका और प्रियंका के पोस्टर रिलीज होने के बाद अब फिल्म से दीपिका और प्रियंका के एक गाने का लुक रिलीज किया गया है. यह लुक खुद प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया है.

बताया जा रहा ही की यह उनकी फिल्म के नए गाने पिंगा से लिया गया है. आपको बता दे कि इस गाने में प्रियंका और दीपिका दोनों लावणी करती हुई नजर आएँगी. इस फोटो में दीपका और प्रियंका ने मैजेंटा और पर्पल कलर की साड़ी पहन रखी है और साथ ही ज्वैलरी भी पहन रखी है.

आपको बता दे कि संजय लीला भंसाली कि फिल्म बाजीराव मस्तानी में यह लुक उनकी पुरानी फिल्म देवदस से मेल खता है जिसमे माधुरी और ऐश्वर्या ने इसी प्रकार का गाना किया था. 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी में दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के साथ रणवीर सिंह भी नजर आएंगे.

Related News