यूपी में नए मंत्रियों ने ली शपथ, बलराम यादव की हुई वापसी

लखनऊ : उत्तरप्रदेश राज्य में आज मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। मंत्रिमंडल के विस्तार के दौरान कुछ नए मंत्री बनाए गए। कुछ दिनों पहले बर्खास्त किए गए मंत्री बलराम यादव को फिर मंत्रिमंडल में शामिल कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त नारद राय, जियाउद्दीन रिजवी, रविदास मेहरोत्रा और शारदा प्रसाद शुक्ल को मंत्री नियुक्त किया गया।

दरअसल मंत्रिमंडल का विस्तार विधानसभा चुनाव के पूर्व किया गया है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि सपा अपना राजीतिक क्षेत्र मजबूत करना चाहती । हालांकि मंत्री शिवपालसिंह यादव शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इस बात की भी चर्चा रही। मुख्यमंत्री से उनकी नाराजगी के कयास लगाए जा रहे हैं।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इससे पहले  31 अक्टूबर को मंत्रिमंडल का विस्तान किया। उल्लेखनीय है कि अगले वर्ष उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव का आयोजन होना है।

Related News