आज से हुई नवीन वित्तीय वर्ष की शुरुआत, इन नए नियमों से मिलेगी राहत

नई दिल्ली : आज यानी 1 अप्रैल 2019 से नए वित्त वर्ष की शुरुआत हो गई है। आज से कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं। बदले हुए कुछ नियमों से आपको राहत मिलेगी। आज से आपकी जरूरत की कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं, जिससे आप कुछ पैसे की बचत कर पाएंगे। बता दें आज से कई चीजें सस्ती हो चुकी है.

माँग बढ़ने से चमका सोना तो चाँदी में भी नजर आया जोरदार उछाल

घर बनाना हुआ सस्ता 

जानकारी के अनुसार आज से यानि 1 अप्रैल, 2019 से घर खरीदना सस्ता हो गया. GST काउंसिल ने 1 अप्रैल से GST की नई दरें लागू करने का निर्देश दिया है। इसमें अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों पर 12 फीसदी की जगह 5 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं अफोर्डेबल हाउस पर जीएसटी 8 फीसदी से घटा कर एक फीसदी कर दिया गया है। इससे घर बनाना सस्ता हो गया. इसका फायदा घर खरीदार को मिलेगा।

डीजल के दामों में 8 पैसे प्रति लीटर की कमी तो पेट्रोल में नजर आई स्थिरता

और भी कई चीजे हुई सस्ती 

इसी के साथ आज से सभी तरह का लोन लेना काफी सस्ता हो गया। बैंक अब एमसीएलआर के बजाय, आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे। इससे सभी तरह का कर्ज सस्ता होने की उम्मीद है। आरबीआई के रेपो रेट घटाने के तुरंत बाद ब्याज दर घटाना होंगी. अभी बैंक खुद ही तय करते हैं कि ब्याज दर कब बढ़ानी-घटानी है। 1 अप्रैल से जीवन बीमा खरीदना सस्ता हो जाएगा. दरअसल, आज से कंपनियां मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी। अभी तक बीमा कंपनियां 2006-08 के डाटा का इस्तेमाल कर रहीं थी, जो कि अब बदलकर 2012-14 का हो जाएगा। 

रविवार होने के बावजूद भी आज देशभर में खुले है आयकर और वस्तु एवं सेवा कर के ऑफिस

2018-19 के वित्तीय वर्ष का अंतिम दिन आज, जल्द निपटालें यह जरुरी कार्य

11 महीनों में भारत का राजकोषीय घाटा बजटीय लक्ष्य का 134.2 फीसदी हुआ

Related News