नेताओं से बहुत दुखी है

*आओ बच्चों तुम्हे दिखायें, शैतानी शैतान की।* *नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।* *बड़े-बड़े नेता शामिल हैं, घोटालों की थाली में।* *सूटकेश भर के चलते हैं, अपने यहाँ दलाली में।।* *देश-धर्म की नहीं है चिंता, चिन्ता निज सन्तान की।* *नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।* *चोर-लुटेरे भी अब देखो, सांसद और विधायक हैं।* *सुरा-सुन्दरी के प्रेमी ये, सचमुच के खलनायक हैं।।* *भिखमंगों में गिनती कर दी, भारत देश महान की।* *नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।* *जनता के आवंटित धन को, आधा मन्त्री खाते हैं।* *बाकी में अफसर ठेकेदार, मिलकर मौज उड़ाते हैं।।* *लूट खसोट मचा रखी है, सरकारी अनुदान की।* *नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।।* *थर्ड क्लास अफसर बन जाता, फर्स्ट क्लास चपरासी है।* *होशियार बच्चों के मन में, छायी आज उदासी है।।* *गंवार सारे मंत्री बन गये, मेधावी आज खलासी है।* *आओ बच्चों तुम्हें दिखायें, शैतानी शैतान की।।* *नेताओं से बहुत दुखी है, जनता हिन्दुस्तान की।*

Related News