देश में जनसंख्या बढ़ाने की जरुरत है

हैदराबाद : एक ओर जहां बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे है, तो वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जनसंख्या बढ़ाने पर जोर देने की बात कह रहे है। बुधवार को उन्होने कहा कि बदलते हालात को देखते हुए देश में आबादी बढ़ाने की जरुरत है।

एक समारोह के दौरान नायडू ने कहा कि अब तक हमारा ध्यान जनसंख्या नियंत्रण पर था, लेकिन अब हमें आबादी बढ़ाने पर जोर देना चाहिए। अपने 66वें जन्मदिन के अवसर पर नायडू ने चार स्वास्थय योजनाओं की शुरुआत भी की। आगे नायडू ने कहा कि जापान और चीन जैसे देश बूढ़ी आबादी के बढ़ने के कारण समस्याओं का सामना कर रहे है।

नायडू ने कहा कि राज्य में नवजात मृत्यु दर और मातृ मृत्यु दर में धीरे-धीरे कमी आ रही है। सीएम ने कहा कि इन दरों में कमी लाने में आंध्र प्रदेश दक्षिणी राज्यों में 2014 में पहले नंबर पर था, लेकिन अब यह देश में पहले नंबर पर हो गया है। उन्होने कहा कि उनकी सरकार की कोशिश है कि वो राज्य को स्वास्थय सुविधा केंद्र के तौर पर विकसित करें।

Related News