नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को शुभकामनाऐं दीं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के प्रति जो अपराध बढ़ रहे हैं उसे लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार बहुत ही गंभीर है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार द्वारा यह संदेश देते हुए कहा गया कि महिला अपराधों का सामना करने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को सुदृढ़ किया जा सकता है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि गृहमंत्रालय द्वारा नेशनवाईड इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम तैयार करने हेतु 112 आपातकालीन नंबर प्रारंभ करने की योजना पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आवश्यक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि महिलाओं को सुदृ़ करने और समाज में लड़कियों और महिलाओं हेतु सुरक्षित माहौल तैयार करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। यही नहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के माध्यम से महिलाओं की दशा पर चिंतन भी किया जाता है।