राहुल में नज़र आ रहा परिवर्तन, नेतृत्व को लेकर हैं तैयार

चडीगढ़ : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की लेखिका और प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की भांजी नयनतारा सहगल ने तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि राहुल में यह अच्छी बात है कि वे कांग्रेस के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। राहुल में बड़े बदलाव के संकेत नज़र आ रहे हैं। चंडीगढ़ साहित्योत्सव से अलग हटकर बात की गई तो उन्होंने राहुल की गंभीरता पर खुशी जताई। उनका कहना था कुछ वर्ष पहले मैं यह विचार करती थी कि वह राजनीति में नहीं रहना चाहते।

सहगल ने कहा कि राहुल में एक बड़ा परिवर्तन दिखाई दे रहा है। असहिष्णुता के विरोध को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने मतदाताओं को काफी प्रभावित किया। अपने तथ्यों को उन्होंने स्पष्ट किया और वे स्थितियों को लेकर स्पष्ट थे। राहुल पर्दे के पीछे से कार्य करते रहे। राहुल जनता के बीच अपना पूरा समय दे रहे थे। 

लेखिका सहगल ने कहा कि निश्चिततौर पर बड़ा बदलाव सामने आया है। इस तरह के बदलाव पर जब उन्होंने ध्यान दिया और यह बात सामने आई कि जीवन में वे नेहरू और महात्मा गांधी से बेहद प्रभावित थे। मगर राजनीति में आने को लेकर उन्होंने कभी विचार नहीं किया था। उनका कहना था कि परिवार में वे पहले से ही थीं। सहगल ने कहा कि उन्हें संसद में स्थान दिए जाने की बात कही गई लेकिन उन्होंने सत्ता की कामना नहीं की। धन-संपत्ति और सत्ता दोनों से ही उन्हें कोई लगाव नहीं था। 

Related News