रायपुर : माओवादियों द्वारा एक बार फिर छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को अपना निशाना बनाया। दरअसल माओवादियों ने जवानों को उस समय निशाना बनाया जब वह शौच के लिए अपने कैंप से बाहर निकले थे। माओवादियों की गोलीबारी में सीएएफ का जवान शहीद हो गया। सीएएफ की 11 वीं बटालियन का बताया जा रहा था। दरअसल मुख्यालय से 45 किलोमीटर की दूरी पर आमदई घाटी के कैंप में गुरूवार लगभग 7 बजे अश्वनी अपने कैंप से बाहर निकले तो माओवादी पहले से ही घात लगाकर बैठे थे। माओवादियों द्वारा फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान उक्त जवान की मौके पर ही मौत हो गई। गोलियों की आवाज़ सुनकर जवान मौके पर पहुंचे। तब तक माओवादियों ने फायरिंग बंद कर वहां से पलायन कर लिया। माओवादी अपनी वारदात को अंजाम देकर भाग निकले। जवान के शव को आमदई कैंप लाया गया। जहां से उसे सैनिक सम्मान के साथ उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया जाएगा।