नवजोत कौर सिद्धु ज्वाइन करेंगी AAP, सिद्धु होंगे स्टार प्रचारक

चंडीगढ़ : राज्यसभा से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धु के संबंध में चर्चा गरम थी कि वो आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर सकते है। अब खबर है कि सिद्धु पंजाब में आप के स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धु आप के टिकट पर पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। सिद्धु पर अंतिम निर्णय बुधवार को लिया जा सकता है।

एक सप्ताह के भीतर इस पर औपचारिक घोषणा की जा सकती है। खबर है कि आप सिद्धु को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्ट करने पर विचार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धु पंजाब में न तो आप के लिए सीएम उम्मीदवार का चेहरा होंगे और न ही पार्टी में कोई महत्वपूर्ण पद संभालेंगे। वो आप के लिए केवल प्रचार का काम करेंगे।

वहीं उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धु अगले कुछ माह में पार्टी में शामिल हो सकती है। इसके बाद यदि वो पंजाब में चुनाव जीततीं है, तो राज्य कैबिनेट में वो अहम भूमिका निभा सकती है।

Related News