पंजाब में बढ़ी राजनीति सरगर्मी, तारीखों की हुई घोषणा

नईदिल्ली। पांच राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आज भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी। चुनाव की प्रक्रिया 11 जनवरी से प्रारंभ होकर फरवरी माह तक चलेगी। मगर चुनावों की तारीखों की घोषणा के ही साथ पंजाब में 4 फरवरी को मतदान होगा।

इस मामले में पंजाब के सूत्रों द्वारा कहा गया कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर अपना मोर्चा बनाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को लेकर अब जानकारी सामने आई है कि सिद्धू कांग्रेस की सीट पर अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे।

इतना ही नहीं वे पत्नी के स्थान पर चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया कि परिवार से एक सीट दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व क्रिकेटर द्वारा लोकसभा में उपचुनाव में वे अमृतसर से चुनाव नहीं लड़ेंगे

मगर अब यह बात सामने आई है कि वे अमृतसर से अपना चुनाव लड़ेंगे। इसके पूर्व दिसंबर के महीने में नवजोत सिंह सिद्धू ने नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। हालांकि यह बात अभी साफ नहीं हो पाई है कि दोनों के बीच क्या चर्चा हुई है।

यूपी में विधानसभा चुनाव का

2017 विधानसभा चुनाव में

 

 

 

 

Related News